फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवाहिता और उनकी मां के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता और उनकी मां के साथ मारपीट
विज्ञापन

दादरी संवाद। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस मढैया गांव में विवाहिता और उनकी मां के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। विवाहिता ने पति समेत दो के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस की मढैया गांव में पूजा परिवार के साथ रहती हैं। 20 मई की दोपहर घर पर थी, तभी पति सुशील ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना किया तो पति ने मारपीट करना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर पूजा की माता आ गई। उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी गई। घायल मां-बेटी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पूजा ने पति सुशील व ससुर कर्मवीर के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें