महिला कोच में यात्रा करते तीन पकड़े
दादरी संवाद। दिल्ली-हावड़ा मार्ग के रेलवे स्टेशन दादरी पर लोकल ट्रेन के महिला कोच में यात्रा करते तीन लोग गिरफ्तार किए गए। इनके खिलाफ रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग अलीगढ़ से दिल्ली के बीच लोकल पैसेंजर ट्रेन चलती है। ट्रेन में महिलाओं की यात्रा के लिए महिला कोच लगे हैं। अलीगढ़ से दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 64581 रेलवे स्टेशन दादरी पर पहुंची। महिला कोच की जांच के दौरान तीन पुरुष यात्री पकड़े गए।