फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वंचित समाज की आवाज थीं फूलनदेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में सेक्टर -53 स्थित सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय पर फूलन देवी की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि फूलन देवी का संघर्ष नारी शक्ति एवं सामाजिक न्याय का प्रतीक बन गया। प्रदेश सचिव जय करण चौधरी व वरिष्ठ नेता भीष्म यादव ने कहा कि सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को सांसद का टिकट दिया। महासचिव विकास यादव ने कहा कि मीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुनी गईं फूलन देवी देश के उच्च सदन में पीड़ित अपेक्षित बेसहारा समाज की आवाज बनकर उभरीं। मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि फूलन देवी की कहानी समाज के पिछड़े वंचित और दलित समाज के संघर्ष का इतिहास है। कार्यक्रम में वीरपाल प्रधान, रणपाल अवाना,सोनू त्यागी , अनिल पाल,गौरव सिंगल, सतवीर यादव,बबली शर्मा,राम सहेली, रेणुका मेथी , राजेश अंबावता, हरपाल सिंह ,रामवीर यादव , महेश कुमार ,कृपा शंकर यादव, विनोद, नीर अवाना, जितेंद्र कुमार,कृष्ण कुमार,सिकंदर पासवान, विश्वास, शेखर यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विकास यादव के द्वारा किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें