नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के तहत वाणिज्य विषय के साक्षात्कार की तारीखों में बदलाव किया गया है। पहले ये साक्षात्कार 27 और 28 नवंबर को निर्धारित किए गए थे लेकिन इन्हें स्थगित कर दिया है। अब अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 11 और 12 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें वाणिज्य विषय में पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार की नई तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। ब्यूरो