ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिन ढलते ही हबीबपुर गांव की गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं। घर से बाहर निकलने वाले लोगों को रास्ता देखने के लिए मोबाइल की टॉर्च का सहारा लेना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। गांव में बिजली के खंभे होने के बावजूद उन पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
इंद्रपाल ने बताया कि देर रात अंधेरे रास्तों से गुजरते समय सुरक्षा का डर बना रहता है। वहीं, तेजवीर ने बताया कि अंधेरे के कारण रात में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।