ग्रेटर नोएडा। शहर के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 27 नवंबर के बीच सीपीएचआई और पी मेक इंडिया-2025 के 18वें संस्करण का आयोजन होगा। फार्मा महाकुंभ में 2000 से अधिक प्रदर्शक और 50 हजार से अधिक उद्योगों से जुड़े पेशेवर शामिल होंगे। इंफोर्मा मार्केट्स इन इंडिया की तरफ से इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने बताया कि भारत और एशिया में फार्मास्युटिकल उद्योग के लिए यह प्रमुख प्रदर्शनी है। ‘हार्ट ऑफ फार्मा’ के नाम से मशहूर सीपीएचआई और पी मेक इंडिया में फॉर्मूलेशन, एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट (एपीआई), एक्सिपिएंट्स, मशीनरी, पैकेजिंग और कॉन्ट्रैक्ट सेवाओं के साथ अन्य सेवाओं को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित की जाएंगी। ब्यूरो