फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीजी की ओपन काउंसलिंग शुरू, 15 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के राजकीय महाविद्यालयों में आखिरी दिन दिखी भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम चरण में छात्रों की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। अब तक 150 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में दाखिला ले लिया है। ओपन काउंसलिंग की यह प्रक्रिया 15 अगस्त तक चलेगी।


कॉलेज प्रशासन के अनुसार, सबसे अधिक छात्रों की भीड़ पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदाबाद, राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान और राजकीय महाविद्यालय बल्लभगढ़ में देखने को मिली। यहां एमए, एमएससी, एमकॉम जैसे कोर्सों में छात्रों की रुचि अधिक रही। 15 अगस्त के बाद दाखिला प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी और प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि कक्षाएं समय से शुरू हों ताकि सेमेस्टर समय पर पूरा हो सके। छात्रों की कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थित जरूरी है ।
विज्ञापन


वहीं, कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यूजी कोर्सों की कक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं और धीरे-धीरे छात्रों की उपस्थिति भी बढ़ रही है। उम्मीद की जा रही है कि पीजी कक्षाएं भी अगस्त के तीसरे सप्ताह तक सुचारू रूप से संचालित हो जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के सभी राजकीय कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि पीजी दाखिला प्रक्रिया के पूरा होते ही कक्षाएं समय पर शुरू कराई जाएं। ओपन काउंसलिंग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। - डॉ. सुनिधि, उच्च शिक्षा जिला अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें