फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीएफ की समस्याओं का किया निराकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा की ओर से 25 और 27 अगस्त को निधि आपके निकट 2.0 के तहत जिला आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सेक्टर-11 स्थित सहारा इंडिया कॉम्प्लेक्स और सेक्टर-132 स्थित सोप्रा स्टेरिया में हुआ। कार्यक्रम में नियोक्ताओं, कर्मचारियों, पेंशनर्स और सदस्यों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। जीवन प्रमाण पत्र, मेंबर प्रोफाइल अपडेट और ई-नामांकन के लिए अलग-अलग डेस्क लगाई गईं। करीब 180 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा के अधिकारियों ने पीएमवीबीआरवाई , सरल क्लेम प्रक्रिया, इनऑपरेटिव अकाउंट और ईपीएफओ की नई योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक भविष्य निधि आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें