रबूपुरा (संवाद)।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कंपनी से घर लौट रहे बाइक चालक को बेकाबू थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबकि, गांव मुरादगढ़ी निवासी सुरेंद्र (50) यीडा के प्रस्तावित सेक्टर 32 स्थित एक कम्पनी में कंट्रेशन और हाइड्रा का काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर सुरेंद्र कंपनी से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। आरोप है इसी दौरान गांव के समीप एक बेकाबू थार गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश कर रही है।