फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेट्रोल पंप कर्मी 99,176 रुपये लेकर भागा

Wed, 29 Oct 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव तेलीपुरा स्थित पेट्रोल पंप का कर्मचारी बिक्री के 99,176 रुपये लेकर भाग गया। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव उधमगढ़ निवासी गोविंदा ने बताया कि वह गांव तेलीपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता है। उसके साथ रजत भी नौकरी करता है। रजत की सोमवार को दिन की ड्यूटी थी। रात को आठ बजे जब ड्यूटी बदलने पर रजत ने बिक्री के पैसे जमा नहीं कराए। वह बिक्री के 99,127 रुपये लेकर भाग गया। कॉल करने पर उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। जांच अधिकारी अजय कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी कर्मचारी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें