-सीजीईडब्ल्यूएचओ केंद्रीय विहार सोसाइटी की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित सीजीईडब्ल्यूएचओ केंद्रीय विहार सोसाइटी में पालतू कुत्ते ने पड़ोसी के बच्चे को काट लिया। पीड़ित पिता ने पड़ोसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोसाइटी के सी-3/503 निवासी शैलेश वाष्णेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली जागृति ने एक कुत्ता पाल रखा है। आरोप है कि 1 फरवरी को उनके नाबालिग बेटे वेदांश वाष्णेय को कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के दिन बच्चा सोसाइटी की लिफ्ट से नीचे जा रहा था। इसी दौरान लिफ्ट के बाहर कुत्ते ने हमला कर दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।