फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूरोप देशों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। आईटी कंपनी ने यूरोप देशों के उच्च प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पंचशील बालक इंटर कॉलेज का भ्रमण कराया। साथ ही, कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों से संवाद किया। प्रिंसिपल डॉ. नीरज टंडन ने बताया कि सोपरा स्टीरिया एक आईटी क्षेत्र में सक्रिय यूरोपीय कंपनी है। यूके, जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन आदि यूरोप के देशों के अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी भारत कार्यालय के दौरे पर आए हैं। छात्र हरिओम, श्यामंतक, वेदांश और देवांश व संगीत शिक्षक चंदन कुमार की म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंटल परफॉर्मेंस ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। गतिविधि प्रभारी शीतल सिंह ने बताया कि संवाद सत्र के दौरान प्रतिनिधियों ने छात्रों के सम्मुख अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के तरीके, व्यावसायिक जीवन की यात्रा, संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियों को छात्रों के साथ साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें