फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल पर हमले के लिए हेलीकॉप्टर रवाना

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हरी झंडी दिखाकर हेलीकॉप्टर को रवाना करत - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
टिड्डी दल पर हमले के लिए हेलीकॉप्टर रवाना
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। टिड्डी दल को रोकने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा। टिड्डी दल पर हमले के लिए मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर उद्योग विहार स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और सांसद डॉ. महेश शर्मा मौजूद रहे। उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर राजस्थान के बाड़मेर चला गया। वहीं से टिड्डी दल पर कीटनाशक दवाओं को छिड़काव शुरू करेगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष टिड्डी दल का प्रकोप अधिक होने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। टिड्डी दल को रोकने के लिए ड्रोन और मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रात में भी ड्रोन का प्रयोग करने की अनुमति दी है। अब टिड्डी दल को रोकने के लिए हेलीकॉप्टर का प्रयोग होगा। इसके लिए मल्होत्रा हेलीकॉप्टर्स फर्म के साथ करार किया गया है। प्रयास है कि फसलों को नुकसान नहीं पहुंचे। जहां टिड्डी दल का प्रकोप ज्यादा होगा, वहां हेलीकॉप्टर का प्रयोग होगा। इसके अलावा ड्रोन और मशीन का भी प्रयोग होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वायु सेना से चार हेलीकॉप्टर मिलने हैं, लेकिन मशीन नहीं आने के कारण उनका प्रयोग अभी नहीं किया जा सकता। ब्रिटेन से चारों मशीन अगस्त या सितंबर तक आ जाएंगी। इसके बाद वायु सेना के हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

टिड्डी दल से अभी नुकसान की रिपोर्ट नहीं
केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि टिड्डी दल से अभी तक कितना नुकसान हुआ है। इस पर उन्होंने कहा कि अभी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा आदि राज्यों में टिड्डी दल का प्रकोप है। राजस्थान के कुछ जिलों में ही नुकसान की सूचना है। पिछले साल राजस्थान और गुजरात में टिड्डी दल ने फसलों का काफी नुकसान पहुंचाया था। राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस बार फसलों को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
ऐसे समय में भी कांग्रेस कर रही है राजनीति
कई राज्य की सरकारों ने केंद्र से मदद मिलने में देरी का आरोप लगाया था। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि टिड्डी दल पर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। सरकार ने समय पर मदद दी है। लॉकडाउन के कारण कुछ मशीनों के आने में देरी हुई है, लेकिन केंद्र सरकार अपनी तरफ से हर तरह की मदद पहुंचा रही है। 60 टीमें काम कर रही हैं। ब्रिटेन की एक कंपनी से मशीन आनी थी, लेकिन उसे आने में देरी हुई। फिलहाल 15 मशीनें आ चुकी हैं। 45 मशीन पहले से थी। 11 जुलाई तक 45 मशीन और आ जाएंगी। इनसे छिड़काव किया जाएगा। सरकार ने 55 नए वाहन भी खरीदें हैं।
विज्ञापन

एक बार में 250 लीटर कीटनाशक लेकर उड़ सकता है
ग्रेटर नोएडा से उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर बेल 206-बी3 एक बार में 250 लीटर कीटनाशक लेकर उड़ सकता है। इसका छिड़काव 25 से 50 हेक्टेअर क्षेत्र में किया जा सकता है। हेलीकॉप्टर ग्रेटर नोएडा से राजस्थान के बाड़मेर स्थित वायु सेना स्टेशन गया है। वहां से जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और नागौर के रेगिस्तानी क्षेत्र में छिड़काव करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें