फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मां भगवती जागरण आयोजित करने की दी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने शनिवार को मां भगवती जागरण आयोजित करने की अनुमति देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया। यह जागरण आनंद विहार बस डिपो के इन-गेट, फुटओवर ब्रिज के पास आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की एकल पीठ ने आदेश दिया कि आयोजक शनिवार, 1 नवंबर की रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक जागरण कर सकते हैं। कोर्ट ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि आयोजकों को दिल्ली यातायात पुलिस और अग्निशमन विभाग की ओर से तय सभी नियमों का पालन करना होगा। याचिकाकर्ता ने बताया था कि यह जागरण कई वर्षों से उसी स्थान पर होता आ रहा है और इसके लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को पहले ही पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें