फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन पटाखों की अनुमति सनातन प्रेमी सरकार की जीत : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व की आप सरकार को घेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति देने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला दिल्ली की सनातन प्रेमी सरकार की पहल और सही तथ्य अदालत के सामने रखने का परिणाम है। भाजपा लगातार यह कहती रही है कि दिवाली की एक रात में जलने वाले पटाखे प्रदूषण के असली कारण नहीं हैं।
विज्ञापन

पिछली आम आदमी पार्टी सरकार ने जानबूझकर ऐसे आंकड़े पेश किए जिनसे अदालत को भ्रमित किया गया और बीते कुछ वर्षों से दिल्ली में दिवाली पर पटाखों पर रोक लगाई जाती रही। अब दिल्ली के लोगों को दिवाली पर पटाखे जलाने की जो छूट मिली है वह उनके सही वोट और जनादेश का परिणाम है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मंत्री गोपाल राय पर आरोप लगाया कि दोनों नेताओं ने हिन्दू विरोधी लेफ्ट राजनीति के तहत अदालत में गलत तर्क रखे थे। वर्तमान भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने न्यायालय के समक्ष प्रदूषण के वास्तविक कारण पराली, वाहन उत्सर्जन और औद्योगिक धुआं प्रस्तुत किया जिसके बाद अदालत ने ग्रीन पटाखों को अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें