फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह माह में 18 हजार पदों पर भर्ती होंगे स्थायी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने 702 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में अगले छह माह में 18 हजारों पदों पर स्थायी कर्मचारी भर्ती होंगे। इस पदों के लिए विज्ञापन निकाला जा चुका है, भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी गई। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में 702 नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। ये नियुक्तियां दिल्ली सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, दिल्ली परिवहन निगम और दिल्ली अग्निशमन सेवा सहित दूसरे विभागों में की गई हैं।
विज्ञापन

इनमें से 232 नियुक्तियां स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग में 200, योजना में 119 और प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में 88 नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा एमसीडी और एनडीएमसी में भी नियुक्तियां की गई हैं। इन भर्तियों से रिक्त पदों को भरा जाएगा और कामकाज में सुधार आएगा।नियुक्तियों में महिलाएं, दिव्यांग और निर्धारित मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल हैं। इस मौके पर एलजी ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए काम करने के लिए सभी कर्मचारियों को काम करना चाहिए। सरकारी नौकरी सिर्फ आजीविका के लिए नहीं है, बल्कि यह देश की प्रगति में योगदान देने का अवसर भी है। ये स्थायी नियुक्तियां प्रधानमंत्री के शासन में दक्षता और जवाबदेही के अनुरूप हैं। सरकारी विभागों में स्थायी रोजगार अपने साथ जिम्मेदारी और जवाबदेही लेकर आता है। यह प्रधानमंत्री के 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में मदद करेगा। संविदा और तदर्थ नियुक्तियों में नौकरी की सुरक्षा का अभाव होता है। इससे काम की गुणवत्ता हमेशा प्रभावित होती है। दो साल में डीएसएसएसबी और यूपीएससी से करीब 22 हजार स्थायी नियुक्तियां की गई हैं। नियुक्ति पत्र देने के लिए शुक्रवार को छठी बार कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्य सचिव, आयुक्त (एमसीडी), प्रमुख सचिव (सेवाएं), प्रमुख सचिव (गृह), अध्यक्ष (डीएसएसएसबी) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल्द होगी 20 हजार पदों पर भर्ती
एलजी ने अधिकारियों को सेवा विभाग और डीएसएसएसबी से करीब 20 हजार लंबित रिक्तियों को जल्द भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें