फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला टॉपर कविता का स्वागत किया

विज्ञापन
जिला टॉपर कविता का स्वागत करते लोग। - फोटो : ???? ?? ???? ?????? ????? ?? ??????? ?? ????? ?? ???? ??????
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा विद्यालय बोर्ड की दसवीं कक्षा में जिले की टॉपर रही छात्रा कविता के सम्मान में नूंह खंड के गांव छछेड़ा स्थित प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बोर्ड की परीक्षा में जिले में टॉपर रही छात्रा कविता का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल संचालक मास्टर देशराज ने बताया कि क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि उनके स्कूल की छात्रा कविता ने कुल 500 अंकों में से 495 अंक प्राप्त किए। अगर छात्रा कविता के तीन अंक ओर आए होते तो वह प्रदेश में टॉपर की श्रेणी में होती। लेकिन फिर भी उनके स्कूल के छात्र छात्राओं का उत्साह कम नहीं है।
भविष्य में वह ओ कड़ी मेहनत करेंगे। दसवीं कक्षा में उनके स्कूल में कुल 116 बच्चों में से 28 ने मेरिट व 58 ने प्रथम श्रेणी से पास किया है। कविता ने कहा कि अगर उनके तीन नंबर ओर आए होते तो वह प्रदेश में टॉपर श्रेणी में होती। लेकिन भविष्य में वह जिले का नाम शिक्षा के क्षेत्र में अवश्य रोशन करेंगी। इसे ध्यान में रखते हुए वह कार्य कर रही हैं। उनका सपना एक आईएएस बनने का है। इसके लिए वह हर दिन छह घ्ंाटे पढ़ाई करती है। इस मौके मुख्य रूप से मास्टर फतेसिंह, नवल किशोर, मास्टर सोहराब, सुदंर, गिर्राज, रामबीर व रामेश्वर बैंसी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें