फोटो:
-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद मंगलवार को बिसरख स्थित जिला कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी ने बैठक की। जहां आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि जनता बदलाव चाह रही है। आगामी चुनाव में यूपी में भी ऐसा ही होगा।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि केरलम में कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनाव लड़ा था। बंगाल में भाजपा की मनमर्जी सभी ने देखी। अब उत्तर प्रदेश में यह मनमर्जी नहीं चलने देंगे। जिले में ग्राम चौपाल के माध्यम से पार्टी सीधे जनता के बीच पहुंच रही है। स्थानीय समस्याओं को समझकर उनके समाधान निकाले जा रहे हैं।