फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मीट की दुकानों से परेशान लोगों ने सीएम व डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जीटी रोड पर मिहिर भोज कॉलेज शिक्षण संस्थान के सामने मीट व बिरयानी की दुकान लगाने के विरोध में आसपास के लोगों ने बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री (सीएम) व जिलाधिकारी (डीएम) को शिकायत पत्र भेजकर तत्काल मीट की दुकानों को बंद करने की मांग की गई है। लोगों ने कहा कि समय रहते दुकानें बंद नहीं कराई गई तो आसपास के लोग पलायन करने के लिए मजबूर होंगे। सीएम व डीएम को भेजे गए पत्र में गौरव, धर्मवीर, राजकुमार, उमेश चंद आदि ने कहा कि जीटी रोड पर मिहिर भोज शिक्षण संस्थान है। जहां पर छात्रों का शिक्षण कार्य के लिए आवागमन रहता है। आसपास में सनातन धर्म संबंधित लोग रहते हैं। जीटी रोड पर रियाजुद्दीन सैफी की मीट की दुकान है जिस पर असामाजिक तत्वों का आवागमन रहता है। जानबूझकर पड़ोसियों को परेशान किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें