फ़ोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कासना मार्केट में सफाई व्यवस्था बिगड़ने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। बाजार में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठने से गंदगी और बदबू फैल रही है। इससे दुकानदारों के साथ खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अखिलेश सोनकर ने बताया कि कुछ लोग और दुकानदार इधर-उधर कूड़ा फेंक देते हैं। इसके बाद कई दिनों तक सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आते। इससे समस्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने प्राधिकरण से नियमित सफाई कराने और कूड़ा डालने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।