फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में कुत्तों का आतंक, 20 से अधिक लावारिस कुत्तों का झुंड, दहशत में लोग

Sat, 21 Feb 2026 05:24 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा दो स्थित गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के बढ़ते हमलों से निवासी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि 20 से अधिक कुत्तों का झुंड राहगीरों और पालतू पशुओं पर हमला कर रहा है, कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
कुत्तों के आतंक से परेशान सोसाइटी के निवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा सेक्टर जीटा दो स्थित गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी के निवासी कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए-दिन किसी न किसी स्थान पर कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटना सामने आ रही है, जिससे बच्चे और बुजुर्ग भयभीत हैं। 
विज्ञापन




झुंड में घूमने वाले ये हिंसक कुत्ते न केवल राहगीरों पर हमला कर रहे हैं, बल्कि पालतू पशुओं के लिए भी काल बन चुके हैं। कुत्तों के काटने और उनके हमले से अब तक कई लोग और मासूम बच्चे घायल हो चुके हैं। कुत्तों के काटने की वजह से कई लोग और पशु अपनी जान गंवा चुके हैं। सोसाइटी निवासी जयेंद्र दुबे ने बताया कि सोसाइटी के गोलचक्कर पर 20 से अधिक लावारिस कुत्तों का झुंड प्रतिदिन लोगों को दौड़ा लेते हैं। उन्होंने बताया कि हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बिल्डर प्रबंधन व ग्रेटर नोेएडा प्राधिकरण से शिकायत की जा चुकी है। उसके बाद भी अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे लगवाने के लिए पैसे मांगे जाने का विरोध
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के हर फ्लोर पर सीसीटीवी लगवाने के लिए बिल्डर प्रबंधन की ओर से दो किस्त में पैसोें की मांग की जा रही है। आरोप है कि जब निवासियों की ओर से समय से मेंटेंनेंस दिया जा रहा है, तो वह अतिरिक्त पैसे क्यों दें। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी प्रबंधन कंपनी द्वारा सभी तलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए 1489/- प्रति यूनिट स्टूडियाे व ऑफिस से लेने के लिए कहा गया है। यह राशि दो बार में ली जाएगी, जो सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं उससे संबंधित समस्त व्ययों की पूर्ति हेतु होगी। उन्होंने कहना है कि जबरजस्ती वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें