फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनसंवाद को पहुंचे विधायक से फ्लैट रजिस्ट्री की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो हैशहर की हाईराइज सोसाइटियों में जनसंवाद को पहुंचे विधायक पंकज सिंह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विधायक पंकज सिंह शनिवार को सेक्टर-78 महागुन मजारिया, सेक्टर-118 सुपरटेक रोमानो, विंडसर कोर्ट, सेक्टर-120 आरजी रेजिडेंसी, आम्रपाली जोडिएक सोसाइटियों में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान पंकज सिंह को एक बार फिर से फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री के विवाद का सामना करना पड़ा। निवासियों ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठा चिंता व्यक्त की, कहा कि खरीदारों की फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। बिल्डरों की मनमानी जारी है और प्राधिकरण अधिकारी कार्रवाई कर पाने में पूरी तरह से अक्षम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर नोएडा विधायक पंकज सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विषय पर उनकी मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा हुई है। कुछ बिल्डरों ने शासनादेश के तहत प्राधिकरण खाते में बकाया राशि जमा करा दी है। उन सोसाइटी के फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू हो चुकी है। शेष फ्लैटों की रजिस्ट्री का समाधान भी बहुत जल्द किया जाएगा। इस दौरान निवासियों ने स्वच्छ पेयजल एवं गंगाजल की नियमित आपूर्ति, पार्कों की साफ-सफाई और आवारा कुत्तों की समस्या के शीघ्र समाधान जैसी महत्वपूर्ण मांगें भी उठाईं। इस पर नोएडा विधायक पंकज सिंह ने संबंधित प्राधिकरण अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, महेश अवाना, रामकिशन यादव, प्रदीप गोयल, केडी खुराना, नीरज त्यागी, सचिन मलिक, महेश त्यागी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें