फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज लाईन बिछाने के बाद रास्ते को बनाना भूल गया जनस्वास्थ्य विभाग, दुकानदारों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नगर के मुख्य बाजार में सीवर लाइन बिछाने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने सड़क नहीं बनाया। इससे घरों व स्कूलों में आने-जाने वालों बच्चों व लोगों को निकलने में भारी जहमत का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी संबधित विभाग समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कांग्रेस की सरकार के दौरान साल 2009 में तावडू में सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ था और भाजपा के करीब 5 साल के कार्यकाल पूरा होने के बाद भी यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है। इसकी वजह से जगह जगह रास्ते खराब अवस्था में पड़े हैं। मुख्य बाजार के अलावा बिजली बोर्ड के साथ लगते रास्ते पर भी सड़क की खुदाई कर छोड़ा हुआ है। राजकुमार, जगदीश चांदना, विशंभर, विष्णु शर्मा, सतीश कुमार, लालाराम, ऋषि गुलाटी, बल्लू मित्तल, सीताराम सोनी, राधे श्याम सोनी, दुर्गा तनेजा, राजू आदि नगरवासियों व दुकानदारों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग की कथित लापरवाही के कारण वह नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। मुख्य बाजार में सीवर लाइन डालने के कारण यहां की दुकानें करीब एक सप्ताह से बंद पड़ी हैं जबकि आने जाने में बड़ी दिक्कतें हो रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने से दुकानदारों में विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि वैसे तो भाजपा सरकार विकास के गुणगान कर रही है। लेकिन तावडू में पिछले 5 साल से कांग्रेस राज की सीवर योजना आज तक भी पूरी न होने से विकास के दावों की पोल खोल रही है।
सीवर लाइन बिछाने का काम अभी चल रहा है। दिन में दुकानदारों को परेशानी न हो इसलिए रात में काम किया जा रहा है। दो दिन में पूरे काम को कर लिया जाएगा और रास्तों को सही कर दिया जाएगा। - शकील, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें