फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जहां-तहां घंटों तक जाम में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में मूसलाधार बारिश के कारण घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। रक्षाबंधन के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने व जलभराव से हालात खराब रहे। साउथ दिल्ली, पूर्वी व मध्य दिल्ली के कई इलाकों में सबसे ज्यादा दिक्कत रही। पालम मोड़ इलाके में एयरपोर्ट से धौला कुआं जाने वाले रास्ते पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा रहा। सोनिया विहार, पटपड़गंज, मदर डेयरी, लक्ष्मी नगर, विकास मार्ग, पटेल नगर, पूसा रोड, पंजाबी बाग, रोहतक रोड, मादीपुर, राजौरी गार्डन, उत्तम नगर, तिलक नगर, आईटीआई, सुल्तानपुरी आदि इलाकों में लोग जलभराव व जाम से जूझते नजर आए। ब्यूरो
विज्ञापन

अंडरपास बंद करने पड़े
जलभराव के कारण जखीरा, ओखला व पुल प्रह्लादपुर सहित कई अंडरपास को बंद करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने अशोक विहार, शालीमार बाग, पीतमपुरा, आदर्श नगर (उत्तर पश्चिमी दिल्ली) से पटेल नगर, करोल बाग और मोती नगर (पश्चिमी दिल्ली) की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी। प्रगति मैदान टनल में भी कई जगह पानी भर गया था।
आप विधायक ने कसा तंज
त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र में जलभराव को लेकर स्थानीय विधायक विजय कुमार ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वर्षों से त्रिलोकपुरी में बारिश के बाद पानी भरने की समस्या नहीं थी लेकिन इस बार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बहनों को विशेष तोहफा देते हुए गलियों और सड़कों पर जगह-जगह ओपन-एयर स्विमिंग पूल बनवा दिए हैं। बहनों को राखी बांधने के लिए घर से निकलते ही तैरना पड़ा। पहले यहां का ड्रेनेज सिस्टम बेहतर था जिससे बारिश का पानी आसानी से निकल जाता था लेकिन इस बार नालों की सफाई और जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन

बाजारों में रौनक रही फीकी
बारिश के कारण त्योहार के बावजूद बाजारों की रौनक फीकी नजर आई। शाहदरा की मशहूर छोटा बाजार मार्केट सूनी नजर आई। मिठाइयों की कुछ ही दुकानें ही खुलीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें