फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिमाचल के लोगों ने की सैर पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले लोगों ने सैर पूजा की। सेक्टर-50 निवासी सुरेंद्र नाग ने बताया कि यह पूजा ब्रह्म मुहूर्त में की जाती है। पूजा के दौरान नई फसलों के साथ-साथ अनार के छोटे नए फल विशेष रूप से सैर माता को चढ़ाए जाते हैं। सेक्टर-75 की ऊषा डोगरा ने बताया कि नई फसल के कटने पर घरों में गोल मीठी रोटी और तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं जिन्हें थाल में सजाकर माता को चढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि मानसून के दिन पहाड़ी क्षेत्रों में काफी मुश्किल भरे होते हैं इसलिए मानसून के जाने पर और शरद ऋतु के आगमन पर यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे के घर जाकर मनाया जाता है। इस पर्व पर स्थानीय अनाज और देशी घी में बने मीठे पकवानों की महक से वातावरण सुगंधित हो उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें