फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: मददगार बनी यह सोसायटी, खरीदे ऑक्सीजन सिलेंडर, बनवा रहे आइसोलेशन वॉर्ड

Thu, 08 Jul 2021 05:12 PM IST
शाहरुख खान नवीन, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में एक टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है। टॉस्क फोर्स ने पैसा एकत्रित कर 8 बेड और ऑक्सीजन के 12 सिलिंडर खरीदे हैं। टॉस्क फोर्स के सदस्यों का कहना है कि सोसाइटी के क्लब में आइसोलेशन वार्ड बनाने का फैसला लिया गया है, ताकि सोसाइटी के कोविड मरीजों का वहां इलाज हो सके।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी के निवासी आइसोलेशन वार्ड बनाने को तैयार हैं। बेड और ऑक्सीजन सिलिंडर भी खरीद लिए हैं। केवल प्रशासन की अनुमति की जरूरत है, जो नहीं मिल रही है। निवासियों का कहना है कि सरकारी सिस्टम फेल हो रहा है। ऐसे में हम मदद को तैयार है।
विज्ञापन


गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में एक टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है। टॉस्क फोर्स ने पैसा एकत्रित कर 8 बेड और ऑक्सीजन के 12 सिलिंडर खरीदे हैं। टॉस्क फोर्स के सदस्यों का कहना है कि सोसाइटी के क्लब में आइसोलेशन वार्ड बनाने का फैसला लिया गया है, ताकि सोसाइटी के कोविड मरीजों का वहां इलाज हो सके।

अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। इस समय सोसाइटी में 97 कोविड मरीज हैं। आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए बिल्डर से अनुमति मांगी गई। बिल्डर ने प्रशासन की अनुमति के कागजात मांगे, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। इस कारण आइसोलेशन वार्ड बनाने की प्रक्रिया को रोक दिया गया है।
विज्ञापन


सिलिंडर से मरीजों को घर पर ही ऑक्सीजन दी जा रही है। टॉस्क फोर्स सभी लिफ्ट को सैनिटाइज भ्ी कर रही है। माचिस की तीली से लिफ्ट के बटन को दबाया जा रहा है।
 
विज्ञापन

ट्विटर पर भी उठा रहे आवाज

ग्रेनो वेस्ट की अन्य सोसाइटी के निवासी भी क्लब या कॉमन एरिया में आइसोलेशन वार्ड बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि इलाज के अभाव में लोगों की जान न जाए। स्थानीय डॉक्टरों की निगरानी में आइसोलेशन वार्ड का संचालन किया जाए।

फर्स्ट एवेन्यू की एओए ने भी की सुविधा
गौड़ सिटी वन के फर्स्ट एवेन्यू की एओए ने कुछ लोगों की एक टीम का गठन किया है। टीम के सदस्य डॉक्टरों की सलाह से कोविड मरीजों की जरूरी दवाएं और अन्य सामान उपलब्ध करा रहे हैं। सोसाइटी में ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की है, ताकि प्राथमिक उपचार मिल सके। एओए ने प्राधिकरण पर सैनिटाइजेशन के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि केवल सोसाइटी के गेट पर सैनिटाइज कर टीम लौट गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें