बिलासपुर(संवाद)। नवजात को बीसीजी, हेपेटाइटिस, ओरिजिनल पिल्स, रोटा वायरस आदि के टीके स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क लगाए जाते हैं। हेल्थ वर्कर सुशीला ने बताया कि कस्बे के कई मोहल्लों में विभाग की अपील के बावजूद नवजातों के टीकाकरण में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण नवजात-शिशुओं के लिए सुरक्षा कवच होता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है।