माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर 17 अप्रैल को स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारियां प्राधिकरण ने शुरू कर दी हैं। प्राधिकरण की मुख्य तैयारी सेक्टर-96 में बनकर तैयार प्रशासनिक भवन के लोकार्पण की है। यहीं पर अन्य विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण व शिलान्यास होगा। इस मौके पर प्राधिकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करेगा। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के लिए अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे को संवारा जा रहा है। सेक्टर-96 प्रशासनिक भवन को जोड़ने वाले सभी रास्तों पर रंगाई-पुताई हो रही है। प्रशासनिक भवन के अंदर की भी तैयारियां तेज हो गई हैं। सिविल, जल, विद्युत यांत्रिक विभाग से परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास की सूची मांगी गई है।