फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छठ महापर्व पर घर जा रहे लोगों को ट्रेन में नहीं मिल रही सीट

Sun, 26 Oct 2025 01:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। छठ महापर्व घर जा रहे पूर्वांचल के लोगों को ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में रेलवे प्रशासन की तैयारी के दावा की हवा उड़ गई। रेलवे स्टेशन और ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में लोगों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ट्रेन कई घंटे की देरी से आ रही हैं। पठानकोट एक्सप्रेस शनिवार को पौने घंटे की देरी से आई। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से आई। यात्रियों को कई घंटों तक स्टेशन पर ही बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
यात्री राम अवतार, लोकेश और संतोष कुमार ने बताया कि वह सुबह ही ट्रेन के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पर पहुंच गए लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं पहुंची। उन्होंने रेलवे प्रशासन से व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अपील की है। जिससे यात्रियों को समय अनुसार उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

ये ट्रेन हो रही प्रभावित :
अप लाइन : शान ए पंजाब एक्सप्रेस सुबह 22 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 32 मिनट की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह 1:36 घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस दोपहर को 26 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस शाम को 35 मिनट की देरी से पहुंची। डाउन लाइन : सचखंड एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। साथ ही गीता जयंती एक्सप्रेस शाम को 20 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

छठ महापर्व के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर पर्व मनाने के लिए ट्रेनों के माध्यम से गंतव्य को जा रहे हैं। साथ ही लंबे रूट की ट्रेन और रेलवे ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण ट्रेन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंच पा रही है। इसमें सुधार लाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। जिससे यात्रियों को अन्य परेशानी न हो।
रमेश चंद्र, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें