फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनयाली गांव में लोगों को कैंसर होने का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। रनयाली गांव में कैंसर से होने वाली मौतों का आंकड़ा बड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पानी में टीडीएस का स्तर अधिक होने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो रही है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अनिल विज को शिकायत भेजकर इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है। पिछले एक साल में इसराईल, बस्सी, शौकत, अली मोहम्मद, हलीमा के अलावा चार अन्य लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। वर्तमान में कमरू, सर्जिना, जाकिर समेत अन्य तीन लोग कैंसर से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

मुबीन, जाहिद, सकील, साहुन, रसीद समेत अन्य ने बताया की गांव में दहशत का माहौल है। वे कई बार इस बारे में जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। इस संबंध में फिरोजपुर झिरका उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा गांव में टीम भेजकर रोगियों की जांच की जाएगी। पानी में टीडीएस का स्तर अधिक होने के बारे में जनस्वास्थ्य विभाग को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें