फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते मे डली वाटर सप्लाई की पाईप लाईन बनी लोगों के जी का जंजाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्ड नंबर-8 में की गई सड़क की खुदाई से लोगों को परेशानी हो रही है। वार्ड निवासी कृष्ण आर्य, सुनील गर्ग, मुकुल कुमार, बिल्लू शर्मा, रवि, अनिल कुमार, राजेंद्र ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले जन स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी। इसका कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। सड़क खराब होने के कारण इलाके के दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों ने बताया कि ठेकेदार ने सड़क से मलबा नहीं हटाया, जिसके कारण उन्हें अपने खर्च पर मलबा उठवाना पड़ रहा है। कई बार ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जल्द से जल्द पाइप लाइन का कार्य पूरा कराया जाएगा। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-जनकराज, अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें