फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सवारियां न बैठाने के विवाद पर बस हेल्पर को पीटा

Fri, 21 Nov 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पिटाई पर चीखता बस हेल्पर- वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
पूरनपुर। सवारियां बस में न बैठाने के विवाद में हेल्पर की डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया गया। घायल हेल्पर को इलाज को सीएचसी लाया गया। हेल्पर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार दोपहर की थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव महादेव के समीप पेट्रोल पंप की है। जोगराजपुर से हरियाणा को निजी बस का संचालन होता है। पूरनपुर से जोगराजपुर जा रही बस में क्षेत्र की सवारियां न बैठाने पर हेल्पर का कुछ लोगों से विवाद हो गया। बस के गांव महादेव पहुंचने पर पेट्रोल पंप परिसर में लोगों ने हेल्पर की डंडों से पिटाई कर दी। हेल्पर की चीख पुकार पर आरोपी भाग गए। घायल हेल्पर को इलाज के लिए सीएचसी लाए। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। बस हेल्पर की पिटाई की सूचना पर दरोगा को मौके पर भेजा। मौके पर न तो बस मिली और न ही हेल्पर। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें