फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सात दुकानों से लिए नमूने

Sun, 21 Sep 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर की अलग-अलग सात दुकानों से खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर की पूरी चौराहा स्थित शाहजी किराना स्टोर से किशमिश, रामलीला रोड स्थित रेलवे फाटक के पास स्थित मिल्क हॉकर की दुकान से गाय का दूध, तखान स्थित मिल्क हॉकर के यहां मिश्रित दूध, मोहल्ला नखासा स्थित देव किराना से बेसन, मोहल्ला नखासा स्थित निर्माण इकाई से सरसों का तेल, आयुर्वेदिक स्थित मिल्क हॉकर से मिश्रित दूध और रामलीला स्थित रेलवे फाटक स्थित मिल्क हॉकर से भैंस के दूध का नमूना लिया है। टीम की कार्रवाई से लोगों में खलबली मच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें