फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र में बेखौफ चल रहा अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। प्रशासन की लापरवाही के कारण शहर में भू माफियाओं द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। नगरपालिका के क्षेत्र के अंतर्गत और बाहर धड़ल्ले से प्रॉपर्टी डीलर किसानों से कम दामों में जमीन खरीदकर उसे छोटे-छोटे भागों में बांटकर रजिस्ट्री करावा रहे हैं। जिले में यह काम लंबे समय से चल रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन को इस बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

हालांकि खानापूर्ति के लिए पिछले दिनों संबंधित विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान जरूर चलाया था, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से अवैध निर्माण शुरू हो गया। पुराने नलहड़ रोड हिंदू हाई स्कूल के पीछे भू माफियाओं द्वारा कराई गई अवैध प्लॉटिंग को रोकने के लिए प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड लगाया है। मेडिकल रोड, पलड़ी रोड, पल्ला बाईपास, अड़बर रोड, अलवर दिल्ली रोड सलंबा गांव के पास, बालाजी पेट्रोल पंप के पीछे और अरावली कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर अवैध निर्माण चल रहा है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनके ऊपर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है।
कई निर्माण कार्य बिना सीएलयू किए जा रहे हैं। इससे सीधे तौर पर सरकार को नुकसान हो रहा है। नूंह शहर के अलावा पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, तावडू शहरों में भी अवैध निर्माण चल रहे हैं। दूसरी ओर किसान भी ठगा महसूस कर रहे हैं। वहीं जिन लोगों ने यहां पर प्लॉट खरीदे हैं, वे भी परेशान हैं। जानकारी के अभाव में कई लोग इन जगहों पर जमीन खरीद लेते हैं। इसके बाद कानूनी कार्रवाई के डर से लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर है। पिछले दिनों कार्रवाई कर शहर में करीब 40 लोगों के मकान तोड़े गए थे।
विज्ञापन

नलहड़ रोड पर अवैध प्लॉटिंग वाली जगह पर चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। दूसरी ओर अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। सुधार नहीं हुआ तो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। - मनीष यादव, जिला नगर योजनाकार अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें