फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिमाचल उत्सव में पंजाबी-हिमाचली कलाकारों के गानों पर झूमे लोग

विज्ञापन
हिमाचल उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते हुए कलाकार। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल उत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या मातृ शक्ति और मां की महिमा को समर्पित रही। सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण पंजाबी गायक सुमित रहे। उन्होंने अपने गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं हिमाचली गायक कुमार साहिल की प्रस्तुतियों ने भी समा बांध दिया। इसके अलावा सिरमौर के गायक नरेंद्र नीटू, सुदर्शन दीवाना, संजीव पाराशर, बिलासपुर की पूनम और युवा गायक ऋषभ सल्होत्रा ने मंच पर धमाकेदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिन के समय लोगों ने मेले के दौरान खूब खरीदारी की। इस मौके पर इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में संतोष सूद, कमला शर्मा और स्नेह लता कौशल रहीं। जबकि विशेष अतिथि के रूप में वीना अग्रवाल ने शिरकत की। डायनामिक युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, संस्थापक उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा और संस्थापक महासचिव कीर्ति कौशल ने सदस्यों अंकुश सूद, रिपुदमन सिंह, मनोज ठाकुर और संजीव वर्मा के साथ सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किए। हजारों की भीड़ में गूंजते गीत-संगीत और थिरकते कदमों के बीच पांचवीं संध्या ने उत्सव की गरिमा को और ऊंचा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें