धार्मिक रामलीला युवा क्लब दाड़लाघाट के सदस्य रामलीला आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए।
रोजाना 4 से 6 बजे तक होगी दाड़लाघाट में रामलीला की रिहर्सल
दाड़लाघाट में रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर क्लब की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। धार्मिक रामलीला युवा क्लब दाड़लाघाट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें श्री रामलीला मंचन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह तय हुआ कि रिहर्सल प्रतिदिन शाम चार से छह बजे तक नियमित रूप से होगी। 21 सितंबर को सुबह 9:00 बजे सभी सदस्य शिव मंदिर में एकत्र होकर मंचन के लिए आवश्यक सामग्री प्राइमरी स्कूल तक ले जाएंगे और मंच सजावट का कार्य भी उसी दिन किया जाएगा। बैठक में यह संकल्प भी लिया गया कि सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करेंगे और रामलीला मंचन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र, हेमराज, नरेश, पुष्पेंद्र, लायक राम, रमेश, उमेश, नीमचंद, मोनू, सुरजीत, हरीश, पवन, बिट्टू, रामचंद्र, चंद लाल व प्रकाश ने भाग लिया।