फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजारों में रही रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। धनतेरस पर बाजारों में पूरे दिन रौनक रही। किसी ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे, किसी ने नई मोटरसाइकिल तो किसी ने बर्तन की खरीदारी की। वहीं दूसरी ओर दुकानदारों दीपावली, गोवर्धन, भैया-दूज पर्व के मौके पर दुकानों को विशेष रूप से सजाया। धनतेरस पर इलाके के लोगों ने गणेशजी, लक्ष्मीजी की मूर्तियां समेत कलश, बर्तन और अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। ये दुकानें खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित करती रही। शुक्रवार को शहर की अधिकतर महिलाओं ने पूजा सामग्री और दीपक की खरीदारी की। लोगों ने अपने घरों को सजाने की सामग्री की भी जमकर खरीदारी की। हालांकि सामान महंगे होने के बावजूद लोगों ने स्वदेशी सामान ज्यादा लिए। वहीं चीनी सामानों की खरीदारी लोगों ने कम की।
विज्ञापन

वाहनों की हुई बुकिंग:
पिछले कई दिनों से जारी वाहनों के शोरूम पर बुकिंग के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। शुक्रवार को शोरूम के मालिकों ने लोगों को वाहनों की डिलीवरी शुरू कर दी। लोगों ने धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त पर वाहन खरीदे।
आभूषणों की दुकानों पर दिखी भीड़:
धनतेरस पर स्थानीय बाजारों के आभूषणों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। धनतेरस के त्योहार को शुभ मानते हुए लोगों ने श्रीगणेश, लक्ष्मीजी सहित चांदी व सोने की जमकर खरीदारी की। आभूषण दुकानदारों ने बताया कि लोगों ने बाजार में पहले से ही अपने सामान के ऑर्डर दिए थे।
विज्ञापन

फूलों की मांग बढ़ी:
त्योहार पर फूलों की मांग भी बढ़ गई है। इसके चलते विक्रेता जगह-जगह स्टाल लगाकर फूलों की बिक्री कर रहे हैं। गेंदा का फूल 60 रुपये किलोग्राम की दर से बिक रहा है। फूलों की माला 10 रुपये की मिल रही है। बाजार में अन्य दुकानों के अलावा फूलों की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। बाजार में चारों ओर लोगों की भीड़ है।
जाम से वाहन चालक परेशान:
बाजार में भीड़ के चलते कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। बाजार से गाड़ी निकालना में वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बाजार में दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे लगाया सामान वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
सुरक्षा के दिखे इंतजाम:
त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क दिखाई दिया। बाजार में पुलिसकर्मी जगह-जगह जाकर मुआयना कर रहे हैं। पुलिस चौराहों पर घूमकर स्थिति का जायजा ले रही है। जाम की समस्या के समाधान करने में लगी है। बाजार में सुरक्षा के इंतजाम पूरी तरह से दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें