फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भैलो खेलकर लोगों ने मनाया ईगास-बग्वाल पर्व

Sun, 02 Nov 2025 02:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बैराज कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ भैलो खेलते विधायक प्रेमचंद अग्रवाल। स्रोत-कैंप कार् - फोटो : samvad
विज्ञापन
बैराज स्थित कैंप कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर ईगास पर्व मनाया। स्थानीय परंपरा के अनुरूप भैलो खेलकर पर्व की शुरुआत की गई। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगाें ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर उत्तराखंडी लोकगीतों और नृत्यों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। विधायक ने कहा कि ईगास केवल एक पर्व नहीं बल्कि यह हमारी संस्कृति, लोक परंपरा और सामूहिक एकता का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से हम अपनी विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं। गढ़ सेवा संस्थान की ओर से ईगास पर्व के अवसर पर मालवीय नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गढ़ महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले 34 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार में साइकिल, मोबाइल, टैबलेट, स्कूल बैग, टिफिन, टेबल, टूल किट आदि वितरित किए गए। इस अवसर पर कौशल बिजल्वाण, रविंद्र राणा, गोपाल सती, अरुण बडोनी, ताजेंद्र नेगी, सुमित पंवार, विजय रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें