नई दिल्ली। राजधानी में बारिश के कारण हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। वहीं, बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 59 दर्ज किया गया। इसमें बुधवार की तुलना में सात सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि रविवार तक हवा इसी श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 66 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी है। संवाद