फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लगातार 11वें दिन संतोषजनक हवा में ली लोगों ने सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा - बदलाव का दौर शुरू
विज्ञापन

-
75 एक्यूआई दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 75 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में 14 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार रहेगी। ऐसे में लोग साफ हवा में सांस लेंगे।
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि लगातार 11वें दिन एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में दर्ज हुआ। बवाना में एक्यूआई सबसे कम 61 दर्ज किया गया। वहीं, विवेक विहार में 73 और पंजाबी बाग में 64 एक्यूआई दर्ज किया गया। आमतौर पर जून और जुलाई को दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिहाज से साफ महीनों में नहीं गिना जाता था। सितंबर-अक्तूबर में ही हवा बेहतर होती थी, लेकिन इस साल साफ हवा के दिन दो माह पहले ही आ गए हैं, जो एक दशक में सबसे बेहतरीन मध्य वर्ष वायु गुणवत्ता प्रदर्शन है। यह बदलाव जमीन पर कार्य, लैंडफिल प्रबंधन और बेहतर तालमेल का नतीजा है। दिल्ली में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी में लोग अब पहले से बेहतर और अधिक साफ हवा में सांस ले रहे हैं। 5-6 जुलाई को लैंडफिल साइट से 32,551 मीट्रिक टन पुराने कचरे को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें