फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीटी रोड पर गड्ढे, बारिश में जलभराव की समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गाजियाबाद को कानपुर से जोड़ती है सड़क, इस रोड पर गांव समेत कई औद्योगिक इकाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। गाजियाबाद को कानपुर से जोड़ने वाली जीटी रोड पर लाल कुआं से धूम मानिकपुर तक की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। बारिश में इन गड्ढों में जलभराव हो जाता है, जिस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को होती है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश में सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई बार मुख्यमंत्री से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया। लाल कुआं से धूम मानिकपुर के बीच करीब 6 गांव हैं। वहीं, कई औद्योगिक इकाइयां भी हैं। लोगों के अनुसार, यहां जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। इसलिए बारिश का पानी और आसपास के घरों से निकलने वाला गंदा जल सड़कों पर भर जाता है।
विज्ञापन

जलभराव के कारण गंदा पानी सड़ने लगता है, जिससे मच्छर और जहरीले कीट पनप रहे हैं। इससे आसपास के लोगों को दिक्कतें होती है। वहीं, इस वजह से कई बार वाहन चालक दुर्घटनाओं का भी शिकार हो जाते हैं। रात के समय परेशानी और अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन

-

सड़कों पर भरे गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। -डॉ. भूपेंद्र नागर, स्थानीयवासी

सड़क पर टोल वसूला जाता है। इतना पैसा लेने के बावजूद सड़कों पर गड्ढे और जलभराव जैसी समस्याएं हो रहीं हैं। -जगवीर शर्मा, स्थानीयवासी

जलभराव में कूड़ा जमा होने से लावारिस मवेशी भी वहां इकट्ठा हो जाते हैं। इससे सड़कों पर हादसा होने का खतरा बना रहता है। -अमित नागर, स्थानीयवासी
लाल कुआं से धूम मानिकपुर तक जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। -मनोज नागर, स्थानीयवासी

एनएचएआई को सड़क किनारे नाला बनवाने के लिए लिखा था। निर्माण शुरू हुआ, लेकिन लोगों के विरोध के चलते बंद करना पड़ा। वहीं, गंदे पानी की निकासी के लिए प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है। -बजरंग सैनी, टोल मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें