फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेसमेंट में जलभराव से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आम्रपाली इंचांटे के निवासी बोले, लाखों रुपये का फ्लैट खरीदने के बाद भी सोसाइटी में पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रहीं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लाखों रुपये का फ्लैट खरीदने के बाद भी सोसाइटी में पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बेसमेंट में पानी भरने के कारण बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। अब तक 20 से अधिक लोग कई बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। टंकियों की सफाई नहीं होने से निवासी गंदे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। ये आरोप ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली इंचांटे के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद में लगाए।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि एनबीसीसी की ओर से कई दावे किए गए थे कि सोसाइटी में सबसे बेहतर सुविधाएं निवासियों को दी जाएंगी लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। अब तक निवासियों को स्विमिंग पूल नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही कूड़ा जमा करने की कोई व्यवस्था नहीं है। नई सोसाइटी में लीकेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। निवासियों ने बताया कि सीआर कार्यालय में मिलने को कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन



सोसाइटी में कूड़ा को जमा करने की कोई व्यवस्था नहीं हैं। - शैलेंद्र सिंह

लीकेज, सीपेज से लोग परेशान है। हर मोर्चे पर एनबीसीसी फेल है। - धीरेंद्र डंगवाल

सोसाइटी में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। आए दिन हादसे हो रहे। -अतर सिंह

बेसमेंट में पानी भरने से 10 से 12 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। - अनुज मौर्या

पानी की टंकियां साफ नहीं हो रही है। हमें गंदा पानी मिल रहा है। - रोहित मिगलानी

अब तक निवासियों को स्विमिंग पूल नहीं मिल पाया है। - सतीश कुमार गोयल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें