ग्रेटर नोएडा। जिले में 1 से 30 नवंबर के बीच डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान चलेगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता ने बताया कि सभी पेंशनर को वर्ष में एक बार किसी भी माह जीवित पत्र कोषागार में प्रस्तुत करना होता है जो एक साल तक मान्य रहता है। अब पेंशनरों को कोषागार कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। वे घर बैठकर ही डिजिटल तरीके से प्रमाणपत्र भेज सकेंगे। पेंशनर अपनी बैंक शाखा या जीवन प्रमाण पोर्टल का उपयोग कर मोबाइल से भी प्रमाण पत्र भेज सकेंगे। आधार फेस आरडी एप व जीवन प्रमाण एप डाउनलोड कर आसानी से यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। ब्यूरो