फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भुगतान अटकने पर पेंशनरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान अटकने से परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने इसके विरोध में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन माध्यम से भी चिकित्सा बिल जमा करने की सुविधा बहाल करने की मांग की। जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामअवतार पाल और जिला मंत्री बैजनाथ प्रसाद शर्मा का कहना है कि एक अक्तूबर से सरकार ने ऑफलाइन चिकित्सा बिल लेना बंद कर दिया है। इससे बुजुर्ग पेंशनरों को परेशानी हो रही है। कई पेंशनरों के पास कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा नहीं है। ऑनलाइन प्रक्रिया में भी दिक्कतें आ रही हैं। इसके कारण कई पेंशनरों के बिल लंबित हैं और इलाज प्रभावित हो रहा है। संगठन ने मांग की कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बिल जमा करने की सुविधा दी जाए, ताकि किसी पेंशनर को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें