फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेंशनर घर बैठे जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोषागार से पेंशन लेने वाले सभी पेंशनर नवंबर और दिसंबर महीने में जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषवाणी पोर्टल koshvani.up.nic.in पर जानकारी ले सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर पेंशनर कार्नर में जाकर पेंशन भुगतान विवरण पर क्लिक करें, कोषागार चुनें, बैंक खाता नंबर और अंक परीक्षण भरकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि जो पेंशनर स्वयं उपस्थित होकर प्रमाणपत्र जमा करना चाहते हैं। उन्हें पेंशन आदेश, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और आधार कार्ड साथ लाना होगा। नई व्यवस्था के तहत पेंशनर अपने मोबाइल से घर बैठे भी जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, ई-मेल और चेहरे की पहचान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके अतिरिक्त नजदीकी डाकघर या जनसेवा केंद्र पर जाकर भी बायोमीट्रिक सत्यापन के माध्यम से प्रमाणपत्र जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें