फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सोसाइटियों पर 1.28 लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सोसाइटियों पर 1.28 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

ग्रेटर नोेएडा। कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं होने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को तीन सोसाइटियों पर 1.28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कूड़े के निस्तारण का इंतजाम न करने पर यह राशि दोगुनी करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही सेक्टर पी-3 बाजार व परी चौक पर अवैध रूप से दुकान लगाकर बैठने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। अवैध दुकान लगाए बैठे कई लोग अपना सामान छोड़ कर भाग गए। प्राधिकरण ने सामान जब्त कर लिया। सामान को प्राधिकरण के गोदाम में रखवा दिया गया है। प्राधिकरण के प्रबंधक वैभव नागर ने बताया कि शुक्रवार को जेपी ग्रींस सोसाइटी में कूड़ा निस्तारण देखने पहुंची टीम को कई खामियां मिलीं। पता चला कि यहां कूड़ा निस्तारण नहीं किया जा रहा है। प्राधिकरण ने जेपी ग्रींस पर 26,200 का जुर्माना लगाया। साथ ही ला रेजीडेंसिया पर 52,400 रुपये और ऐस सिटी पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें