फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीडा ने चार और कंपनियों को 50 हजार वर्ग मीटर जमीन की आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
यीडा ने 4 कंपनियों को आवंटित की 50 हजार वर्ग मीटर जमीन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने चार और कंपनियों को 50 हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित की है। इन पर उद्योग लगने से 2480 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। करीब 178.21 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-29 में अपैरल पार्क, एमएसएमई पार्क और हैंडीक्राफ्ट पार्क की योजना लाई गई है। 4000 वर्ग मीटर से बड़े प्लॉट चाहने वाले आवंटियों को साक्षात्कार के जरिए जमीन आवंटित की जा रही है। इसी के तहत शुक्रवार को चार कंपनियों को जमीन आवंटित की गई है। सीईओ ने बताया कि एमएसएमई योजना के तहत स्वास्तिक इंडस्ट्रीज और यूनाइटेड फैसिलिटी एंड लॉजिस्टिक्स कंपनी को 20,000 वर्ग मीटर की जमीन आवंटित की गई। इसके अलावा हैंडीक्राफ्ट पार्क योजना के तहत विकास एक्सपोर्ट्स को 5000 वर्ग मीटर और अपैरल पार्क योजना के तहत एलोरा क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड को 5000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए साक्षात्कार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें