फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 7 साल में 2 से 100 मेगावाट तक पहुंचेगी एयरपोर्ट पर बिजली की खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट...
विज्ञापन

सात साल में दो से 100 मेगावाट तक पहुंचेगी एयरपोर्ट पर बिजली की खपत

- वाईआईएपीएल ने यूपीपीसीएल से मांगी डबल सोर्स की दो सबस्टेशनों से आपूर्ति

- विद्युत निगम ने दोनों लाइनों का फाइनल सर्वे कर एयरपोर्ट के लोड के लिए दी मंजूरी

मनोज कुमार शर्मा
जेवर। निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सात साल में दो से 100 मेगावाट तक बिजली की खपत पहुंचेगी। हवाई अड्डे पर विद्युत आपूर्ति के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) ने दो विद्युत कनेक्शन अलग अलग सब स्टेशन से 33 केवी की लाइन तैयार करने की मांग की है। एयरपोर्ट के पांचों फेज में इसके हिसाब से लाइन तैयार कराई जाएगी। विद्युत विभाग ने भी यीडा के सेक्टर-32 व सेक्टर-18 स्थिति 220 केवीए के सबस्टेशनों से आपूर्ति देने के लिए लाइन का सर्वे कराते हुए फिजिबिलिटी रिर्पाेट तैयार कर ट्रांसमिशन को भेज दी है।



5,700 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण स्विट्जरलैंड की कंपनी ज्यूरिख करा रही है। स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी की 100 प्रतिशत साझेदारी वाली सहयोगी कंपनी वाईआईएपीएल टाटा प्रोजेक्टस से प्रशासनिक भवन, टर्मिनल बिल्डिंग और रनवे आदि बनाने का काम कर रही है। ज्यूरिख की ओर से सितंबर 2024 में नोएडा एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू कराने की तैयारी है। एयरपोर्ट के निर्माण कार्य से लेकर उसके संचालन व रखरखाव और सुरक्षा के लिए 24 घंटे बिना कटौती के बिजली की आवश्यकता है। वाईआईएपीएल के सीईओं क्रिस्टोफ शनेलमैन ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) से एयरपोर्ट पर 19.5 मेगावाट व 93.5 मेगावाट क्षमता के दो कनेक्शन की मांग की है। साथ ही दोनों कनेक्शन के लिए डबल सोर्स की लाइन तैयार करने के साथ ही 33 केवी की लाइन तैयार करके देनी होगी। वाईआईएपीएल वर्तमान में 33/11 केवी का सबस्टेशन एयरपोर्ट के अंदर तैयार कर रहा है, जिसे 2030 में लोड बढ़ने के साथ ही 220/33 केवी तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सात साल में एयरपोर्ट पर बढ़ जायेगी 50 गुना बिजली की खपत

वाईआईएपीएल की तरफ से यूपीपीसीएल से मांगे गए कनेक्शन में वर्ष के हिसाब से बढ़ते हुए लोड को ध्यान में रखकर लाइन तैयार करने की मांग की गई है। वर्ष 2023 में 2 मेगावाट लोड से शुरूआत करते हुए वर्ष 2026 में 19.5 मेगावाट और 4 साल बाद 2030 में पांचों फेज तैयार होने पर 93.5 मेगावाट तक खपत पहुंचने की बात कही गई है। पांचवें फेज में लोड बढ़ने के बाद वाईआईएपीएल 19.5 मेगावाट के कनेक्शन को बंद करा देगी और 93.5 मेगावाट के कनेक्शन को चालू रखने के साथ ही 220 का सबस्टेशन भी तैयार कर लेगी।
विज्ञापन


मांग व खपत फेज के अनुसार

अनुमानित खपत वर्ष फेज एमआरएसएस ईएसएस वोल्टेज
दिसंबर 2023 प्रथम 2 मेगावाट 2 मेगावाट 33 केवी

अगस्त 2024 दूसरे 4 मेगावाट 3 मेगावाट 33केवी
दिसंबर 2024 तीसरे 7 मेगावाट 4 मेगावाट 33 केवी

2026 चौथे 19.5 मेगावाट 19.5 मेगावाट 33 केवी

2030 पांचवे 93.5 मेगावाट 220 केवी



यीडा के सेक्टर-32 और 18 से एयरपोर्ट तक लाइन सर्वे का काम पूरा

यूपीपीसीएल के सब डिवीजन अधिकारी विशाल यादव ने बताया कि वाईआईएपीएल ने एयरपोर्ट के डबल सोर्स की लाइन मांगी है, जिसके लिए यीडा के क्षेत्र में सेक्टर-32 वीरमपुर व सेक्टर-18 मिर्जापुर पर बने 220 केवी के सबस्टेशन से एयरपोर्ट तक लाइन तैयार करने के लिए सर्वे का पूरा कर लिया गया है। 20 मेगावाट से अधिक लोड की लाइन को ट्रांसमिशन द्वारा तैयार किया जाता है। इसलिए ट्रांस मिशन को फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें