फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विश्व में शांति, पर्यावरण संतुलन के लिए किया यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर सिग्मा-एक में चल रहे तीन दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ का समापन रविवार को हुआ। इस समारोह में दूर-दराज के श्रद्धालुओं के साथ जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने विश्व में शांति, पर्यावरण संतुलन और समाज के कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दीं। आचार्य राजकुमार शास्त्री ने कहा कि यज्ञ न केवल धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि यह प्रकृति, संस्कृति और समाज को स्वच्छ, सात्विक और संतुलित रखने का माध्यम है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे वैदिक परंपराओं को अपने जीवन में अपनाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। आयोजक प्रताप सिंह आर्य ने बताया कि यज्ञ के बिना मनुष्य की जीवन अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें