फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीसी : संशोधित मतदाता सूची के बाद आज आरडब्ल्यूए चुनाव, 341 मतदाता करेंगे फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीसी : संशोधित मतदाता सूची के बाद आज आरडब्ल्यूए चुनाव, 341 मतदाता करेंगे फैसला
विज्ञापन

- नाम गायब होने की आपत्ति के बाद जारी हुई नई सूची, अध्यक्ष पद के लिए दो गुट आमने-सामने
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-71 उद्योग विहार बी-2 में आरडब्ल्यूए चुनाव आज चुनाव अधिकारी की निगरानी में होगा। मतदाता सूची में कुछ नाम शामिल नहीं होने की शिकायत के बाद संशोधित सूची जारी की गई है। नई सूची में 341 मतदाताओं को शामिल किया गया है। यही मतदाता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में जोरदार मुकाबला माना जा रहा है।
सेक्टर-71 उद्योग विहार बी-2 के पूर्व महासचिव बृजेश कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए जारी प्रारंभिक मतदाता सूची में कुछ लोगों के नाम नहीं थे। इसको लेकर उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार के समक्ष शिकायत दर्ज कर आपत्ति जताई थी। इसके बाद डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव अधिकारी को दोनों पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि आपत्तियों पर विचार के बाद चुनाव अधिकारी ने संशोधित मतदाता सूची जारी की है। इसमें कुल 341 मतदाता शामिल हैं। चुनाव में सुशील यादव और बृजेश कुमार के पक्ष आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से मतभेद होने के कारण चुनाव को लेकर लोगों में भी उत्सुकता है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पहली बार पांच साल के लिए चुनी जाएगी कार्यकारिणी-
इस बार चुनाव में निर्वाचित होने वाली कार्यकारिणी का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। सुशील यादव के अनुसार, अब तक आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष का होता था। पिछली कार्यकारिणी का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद जीबीएम में कार्यकाल पांच वर्ष करने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय को डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में भी पंजीकृत कराया जा चुका है। अब नई कार्यकारिणी पांच वर्ष तक सेक्टर की जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें